जानकीपुरम विस्तार में नए नलकूप की बोरिंग शुरू
लखनऊ, मई 26 -- जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-4 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार जलकल विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में नए ट्यूबवेल (नलकूप) की बोरिंग का कार्य शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्रवासियों के संघर्ष और मीडिया की सक्रियता का बड़ा परिणाम बताया है। 'हिन्दुस्तान' ने जानकीपुरम में पेयजल की समस्या की खबर पिछले महीने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसे जलकल ने गंभीरता से लिया था। जीएम ने नया नलकूप लगाने का आदेश किया था। जिसके बाद अब काम शुरू हो गया है। जानकीपुरम महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय ने बताया कि खबर छपने से विभाग के अधिकारी जागे। यह भी पढ़ें- संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 में चार ट्यूबवेल लगेंगे उन्होंने बताया कि इसको लेकर सेक्टर-4 की समिति के पदाधिकारी, निवासी और वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.