लखनऊ, अप्रैल 3 -- भीषण गर्मी का दौर अभी शुरू भी नहीं हुआ कि जानकीपुरम विस्तार के कई सेक्टरों में पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्रीय निवासियों की ओर से इस संबंध में लगातार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हो रही है। निवासियों ने प्रशासन को 15 दिन में समस्या दूर न किए जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति लखनऊ के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्ण पाण्डेय ने इस संबंध में क्षेत्रीय निवासियों की तरफ से महापौर, क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि एक तो लगातार पेयजल संकट बना हुआ है ऊपर से कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी आ रहा है। पूर्व में जानकीपुरम विस्तार के सेक्टरों में फैल चुके डायरिया रोग का कारण जलकल विभाग की ल...