लखनऊ, अप्रैल 21 -- जानकीपुरम विस्तार और पेपर मिल कॉलोनी में पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा है। बीते तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण दर्जनों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पेपर मिल कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि लगातार तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं आजाद नगर, आलमबाग क्षेत्र में भी पर्याप्त पानी न मिलने से लोग परेशान हैं।पुराने ट्यूबवेल और घटती क्षमता बनी बड़ी वजहजानकीपुरम विस्तार योजना के जानकीपुरम विस्तार महासमिति के महासचिव विनय कृष्णा पांडे ने बताया कि करीब 26 वर्ष पहले लगाए गए ट्यूबवेल अब अपनी क्षमता खो चुके हैं। पानी क...