लखनऊ, मई 3 -- जानकीपुरम विस्तार के नाले और नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में महापौर, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को एक पत्र भेजकर जानकीपुरम विस्तार महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय ने कहा कि जानकीपुरम विस्तार की नाले और नालियों की सफाई न किए जाने की लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। पिछले कई वर्षो से नाले-नालियों की सफाई की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही। जो सिल्ट निकाली भी जाती उसे किनारे छोड़ दिया जाता है, जिससे फिर नालियां और नाले जाम हो रहे। जिसके कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...