लखनऊ, अप्रैल 7 -- लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सोमवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान जानकीपुरम क्षेत्र के मामपुरबना, खानीपुर और बरगदी में 06 लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए, जिनके खिलाफ धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गोमतीनगर एवं इंदिरा नगर टीम ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच की। इस दौरान 06 कनेक्शन काटे गये। मध्य जोन में कुल 260 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.