लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम विस्तार में नीलकंठ प्रॉपर्टीज की अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान विकासकर्ता द्वारा स्थल पर अवैध रूप से विकसित की गई सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि नीलकंठ प्रॉपर्टीज, शत्रुघन व अन्य की ओर से जानकीपुरम विस्तार के ग्राम-तिवारीपुर अवैध निर्माण हो रहा था। लगभग 04 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। उक्त अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध विहित न्यायालय ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने स्थल पर कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.