लखनऊ, जून 2 -- जानकीपुरम विस्तार उपकेंद्र बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे अभिषेकपुरम, जानकी विहार, 60 फीट रोड प्रभावित रहेगा। कपूरथला सेक्टर-ए में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। रेजीडेंसी उपकेंद्र के सिटी स्टेशन फीडर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इससे बुलंदबाग, जगत नारायण रोड, गौसगंज व वजीरगंज प्रभावित रहेगा। इंदिरा भवन उपकेंद्र के आयकर भवन, चौपड़ अस्पताल, उद्यान भवन में दिन में बिजली बाधित रहेगी। इससे क्लाइड रोड उपकेंद्र के सप्रू मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...