लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा के न्यू कैम्पस उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले जानकीपुरम और मिर्जापुर क्षेत्र में इन दिनों बिजली संकट ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंसूर नगर सहित कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बार-बार बाधित होती बिजली आपूर्ति और लगातार लंबी कटौती से नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह समस्या कोई एक-दो दिन की नहीं है, बल्कि लंबे समय से बिजली की आँख-मिचौली जारी है। कभी घंटों तक बिजली गायब रहती है तो कभी बार-बार आती-जाती रहती है, जिससे न घर का काम ढंग से हो पाता है और न ही चैन से बैठा जाता है। यह भी पढ़ें- बिनोद नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली रात के वक्त पूरे मोहल्लों में घुप्प अंधेरा छा जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं...