जानकीनगर स्टेशन पर जनहित या कोशी के ठहराव की मांग, रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक से मिले पप्पू यादव
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में रेलवे के मेंबर ट्रैफिक मनोज कुमार से मुलाकात कर पूर्णिया संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पूर्णिया-पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली जनहित एक्सप्रेस (13205/13206) अथवा पूर्णिया-पटना के बीच चलने वाली कोशी एक्सप्रेस (18697/18698) में से किसी एक ट्रेन का जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में नियमित ठहराव देने का आग्रह किया। वर्तमान समय-सारणी के अनुसार 13205 जनहित एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच संचालित होती है, जबकि 18697 कोशी एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से पटना जंक्शन तक चलती है। उपलब्ध रेल समय-सारणी में कोशी एक्सप्रेस का जानकीनगर स्टेशन पर ठहराव दर्ज है। ज्ञापन में सांसद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.