जानकीनगर में सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर कार्यालय सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाना था। इस दौरान नगर पंचायत जानकीनगर के सफाई मित्रों एवं अन्य सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए जैकेट, दस्ताना, मास्क, टोपी सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.