लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- निघासन इलाके के जानकीनगर गांव के सोढी दरबार गुरुद्वारे में रविवार से होला मोहल्ला कार्यक्रम चल रहा है। यह धार्मिक आयोजन चार मार्च तक चलेगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। गंगाबेहड़ के जानकीनगर गुरुद्वारे में ज्ञानी 48 घंटे का अखंड पाठ साहिब कर रहे हैं। गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह ने बताया कि अखंड पाठ के दौरान वाणी का निरंतर प्रवाह चल रहा है। इलाके की संगत सहित दूरदराज से मन्नत मांगने के लिए भी तमाम श्रद्धालु आ रहे हैं। रागी जत्थे गुरुवाणी और सबद कीर्तन से संगत को निहाल कर रहे है। होली के दिन अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे समागम में बानी के भोग के बाद सोढी दरबार की मर्यादा अनुसार निशान साहिब की सेवा होगी। यह परंपरा हिमाचल प्रदेश के मंजी साहब की रीति के मुताब...