पूर्णिया, अप्रैल 11 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से सहरसा के बीच सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। जानकीनगर और सरसी में प्रतीक्षालय का कार्य शुरू है। जानकीनगर में यात्रियों को बैठने की समुचित व्यवस्था एवं प्लेटफार्म पर रोशनी की समुचित व्यवस्था होगी। जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर कार्य शुरू होने पर प्रबंधक राजीव कुमार को बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने बताया कि पिछले 5 फरवरी को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर एवं जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक को मांग-पत्र सौंपने के एक महीने अंदर जानकीनगर इलाके वासियों की पिछले पंद्रह वर्षों से लंबित मांगों पर कार्य शुरू हो चुका है तथा कुछ मांगें प्रक्रियाधीन हैं। इसके लिए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, पूर्व मध्य...