वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। बनारस स्टेशन से मुंबई (सीएसएमटी) के लिए चली महानगरी एक्सप्रेस रविवार को वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर नहीं रुकी। इससे सैकड़ों यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उन्हें जानकारी नहीं थी कि इसका टर्मिनल बदल चुका है। कैंट पर अब स्टॉपेज नहीं है। गाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुके बिना चली गई। टर्मिनल बदलने के बाद दूसरे दिन रविवार को महानगरी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से सुबह 9.35 बजे रवाना हुई। इससे पहले ही कैंट स्टेशन पर सैकड़ों आरक्षित और सामान्य श्रेणी के यात्री पहुंचे थे। पब्लिक अड्रेस सिस्टम पर अनाउसमेंट और प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने उन्हें ट्रेन का टर्मिनल बदलने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद उनके पास इतना समय नहीं बचा कि वे बनारस स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकें। बता दें कि शनिवार भोर में मुंबई से बनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.