सिमडेगा, दिसम्बर 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण शाम होते ही शहर के सड़कों में सन्नाटा पसरने लगा है। इससे गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के शहरी क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की रात गुजारने के लिए सरकार ने एक रैन बसेरा और एक आश्रय गृह का निर्माण कराया है। लेकिन इसका फायदा गरीबों को नहीं मिल रहा है। नगर भवन परिसर स्थित रैन बसेरा भवन में सोने के लिए प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं पानी टंकी के बगल में बने वीर बुधु भगत आश्रय घर में गरीबो के रुकने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी गई है। यहां बेड, कंबल आदि की व्यवस्था नि:शुल्क दी जाती है। शुक्रवार की रात आश्रालय में पांच लोग रुके पाए गए। अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूर थे। जो होटल वगैरह में काम करते है और रात में आश्रय घर में शरण लेते है। संचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.