जादोपुर मोड़ पर महिला से बदमाशों ने सोने की चेन छीनी
गोपालगंज, मई 23 -- गोपालगंज।शहर के जादोपुर मोड़ पर शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली। वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के साधु चौक होते हुए बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना महिला व उसके परिजनों ने डायल 112 की टीम व नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरेया साधु चौक वार्ड नंबर तीन मोहल्ले के स्व. भूपेन्द्र सिंह की पत्नी शीला देवी शुक्रवार की शाम सब्जी की खरीदारी करने के लिए पैदल ही शहर के जादोपुर मोड़ पर गईं थीं। सब्जी खरीदने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहीं थीं। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनकी गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.