जादोपुर में गंडक नदी से नाव पर लदी 675 लीटर देसी शराब जब्त
गोपालगंज, जून 7 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जादोपुर थाने की पुलिस ने दियारा इलाके में स्थित गंडक नदी की ओर शनिवार की देर रात को छापेमारी कर एक नाव पर लदी करीब 675 लीटर देसी शराब जब्त की। वहीं, पुलिस की टीम को देखकर नाविक व शराब तस्कर फरार हो गए। जिनके खिलाफ जादोपुर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात जादोपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि गंडक नदी के रास्ते कुछ शराब तस्कर नाव में शराब की खेप लेकर आ रहे हैं। इसके बाद जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में दियारा इलाके में स्थित गंडक नदी की ओर छापामारी की गई। छापेमारी के क्रम में पुलिस की टीम में नाव पर लदी शराब की खेप जब्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.