गोपालगंज, मई 23 -- गोपालगंज।गोपालगंज जिले को पश्चिमी चंपारण से जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने जादोपुर-मंगलपुर पुल के पांचवें पिलर के समीप स्पैन में बड़ी दरार मिलने के बाद जिला प्रशासन ने फिलहाल भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि हल्के वाहनों का परिचालन जारी है। शनिवार को पुल की जांच करने पहुंचे डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुल के स्पैन में करीब 5 से 7 इंच की दरार हो गई है। भारी वाहनों के परिचालन से यह दरार और बढ़ सकती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाएगी।

पुल का इतिहास जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण निगम ने गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने के लिए वर्ष 2015 में गंडक नदी पर करीब 1.92 किलोमीटर लंबे जादोपुर-मंगलपुर पुल का निर्माण कराया था। इसके निर्माण पर लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह पुल गोपालगंज और पश्चिम चंपारण ज...