गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज। नगर प्रतिनिधि जादोपुर दुखहरण पंचायत में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोखरा की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में बुलडोजर लगाकर कई वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार पोखरा की जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने आगे पलानी डालकर अतिक्रमण कर रखा था। कब्जाधारियों को दो बार नोटिस देकर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अंततः शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची और 11 घरों के सामने बने अवैध ढांचे को हटाकर जमीन को खाली कराया गया। सीओ ने बताया कि किसी के मकान को नहीं तोड़ा गया, सिर्फ सड़क और पोखरा क्षेत्र में किए गए अवैध विस्तार को हटाया गया है। चेतावनी दी कि सरका...