गोपालगंज, जुलाई 31 -- गोपालगंज। जादोपुर थाने की पुलिस ने वृत्ति टोला व बगहां गांव में गुरुवार की रात छापेमारी कर 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में जादोपुर थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला गांव का बुलेट यादव और बगहा गांव का अलाउद्दीन मियां शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तारी का कारण जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वृत्ति टोला गांव में कुछ लोग गांजे की तस्करी कर रहे हैं और उसका सेवन भी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पांच ग्राम गांजा के साथ बुलेट यादव को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के बारे में जब गिरफ्तार किए गए बु...