कन्नौज, अप्रैल 9 -- स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को पीएम श्री जूनियर हाईस्कूल तालग्राम में आयोजित जादू व पपेट शो ने अभिभावकों को खासा आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। जिला स्तर से आई शिक्षकों की टीम ने अनोखे अंदाज में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अतुल कुमार दीक्षित, शैली मिश्रा, आशुतोष दुबे और रोशनी दुबे ने अभिभावकों और बच्चों को जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय सलेमपुर और प्राथमिक विद्यालय ताहपुर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में एआरपी अनिल कुमार, ऋषि अग्निहोत्री, प्रशांत राजपूत, सुमित कुमार, विक्रम शाक्य, संदीप कुमार व ...