जादू-टोने के आरोप में महिला पर हमला
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में जादू-टोना करने का आरोप लगाकर तीन दबंग भाइयों ने एक महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट भी छीन लिया। घायल महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बलीपुर टाटा गांव निवासी अकबरी बेगम पत्नी अफसार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ट्रक चालक हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं। मंगलवार शाम वह बच्चों के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गांव के तीन भाई उनके घर पहुंचे और जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने डंडों से उनकी पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट भी छीन लिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.