जादू-टोना के शक में 75 साल के बुजुर्ग को काटकर मार डाला, परिवार की बीमारी का ठीकरा फोड़ा
गुमला, जुलाई 13 -- झारखंड के गुमला में 75 वर्षीय बुजुर्ग से हैवानियत की गई। जादू-टोना के शक में सीताराम खड़िया की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी एतवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी गांव में शनिवार रात की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीताराम खड़िया शनिवार रात घर में भोजन करने की तैयारी कर रहा था। हाथ धोने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकला, गांव के ही एतवा उरांव ने उस पर कुदाल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सीताराम को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- लाखों में कमाई, टैक्सपेयर भी. फिर भी ले रहे थे मुफ्त राशन; ऐसे 10 लाख पर ऐक्शन घटना के बारे में मृतक के पुत्र कुशल खड़िया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.