देवरिया, मार्च 19 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी लार व सलेमपुर क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में लखनऊ से आए जादूगर सिकंदर बादशाह ने जादू के माध्यम से टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों को जागरूक किया।जादूगर ने रोचक प्रस्तुतियों के जरिए टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के तहत रोपन छपरा कम्पोजिट विद्यालय, पिण्डी पीएचसी, सजांव आम सेंटर, सलेमपुर सीएचसी, पुरैना आम सेंटर और तिलौली सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और जादू के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एमओ डॉ. अरुण कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.