जादू के जरिए बताया, नशा मुक्ति का रास्ता
प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज। मद्यनिषेध विभाग से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह के आखिरी दिन सुभाष चौराहे पर जादू के जरिए लोगों को नशा मुक्त रहने के बारे में बताया गया। जादूगर धीरेंद्र प्रताप सिंह के मैजिक शो व राजेश कुमार के नुक्कड़ नाटकों को लोगों ने सराहा। क्षेत्रीय मद्यनिषेध व समाजोत्थान अधिकारी चारूल मिश्रा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मादक पदार्थ विरोधी रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं व सामाजिक स्वैच्छिक संस्थाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली में युवाओं ने मादक पदार्थ विरोधी नारे लगाए। चारूल मिश्रा ने नशा न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडेय सहित तमाम संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- जादू के जरिए बताया नशा मुक्ति का रास्ता यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत की तरफ आईआईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.