प्रयागराज, मार्च 12 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई। डॉ. चित्रा चौरसिया ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस का लक्ष्यगीत गवाया तथा उसके महत्व से अवगत कराया। इसके बाद डॉ. किरन मिश्रा ने कला एवं क्राफ्ट के माध्यम से छात्राओं को रचनात्मकता से परिचित कराया और उन्हें सृजनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। जादूगर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न जादुई प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। टीआई अमित कुमार ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्रो. अर्चना पाठक, एनएसएस प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. दामिनी, डॉ. शिवानी, डॉ. सुधा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...