फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- कायमगंज, संवाददाता। तंबाकू का सेवन केवल एक आदत नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से खोखला करने वाला धीमा जहर है। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जादूगर दिनेश कौशल ने अपने हैरतअंगेज कारनामों और हुनर के जरिए तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक जादू के प्रदर्शन से हुई, जिसने वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों का ध्यान खींच लिया। जादूगर दिनेश कौशल ने अपने खेल के माध्यम से दिखाया कि कैसे तंबाकू और धूम्रपान इंसान के शरीर को कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों की ओर धकेल देते हैं। उन्होंने केवल डर ही नहीं दिखाया, बल्कि जादू के जरिए यह संदेश भी दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.