जादूगोड़ा में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष
घाटशिला, अगस्त 15 -- जादूगोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, धर्मडीह के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह करीब 8:30 बजे विद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जादूगोड़ा कॉलोनी तक पहुंची। यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. के. भट्टाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से निकली तिरंगा यात्रा विद्यालय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.