जादूगोड़ा में यूरेनियम रेडिएशन और एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर दर्ज कराई शिकायत
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता जादूगोड़ा के मुर्गाघुटू क्षेत्र में यूरेनियम रेडिएशन और निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री से उत्पन्न पर्यावरणीय व स्वास्थ्य संकट को लेकर झारखंड मानव अधिकार संघ ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। संघ के अध्यक्ष मनोज किशोर ने मानव अधिकार भवन, नई दिल्ली में एनएचआरसी के महासचिव पीयूष गोयल के कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दशकों से जारी यूरेनियम खनन के कारण क्षेत्र में रेडिएशन का प्रभाव है। इससे ग्रामीणों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, क्रिजल स्टार्च एग्रीको प्रालि की एथेनॉल फैक्ट्री से निकलने वाले रासायनिक कचरा नालों और कर्रा नदी में जा रहा है। इससे सुवर्णरेखा नदी, पेयजल, कृषि और मत्स्य पालन पर खतरे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.