घाटशिला, अगस्त 11 -- जादूगोड़ा। जेपीएससी-जेएसएससी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रो पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को जादूगोड़ा क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा त्रिपाठी ने नेतृत्व में कई कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और बाजार व प्रमुख मार्गों पर घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। बंद को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने के बाद जादूगोड़ा के कई हिस्सों में आवागमन प्रभावित रहा और कई दुकानें बंद नजर आईं।भाजपा यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर ...