घाटशिला, जून 2 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य मार्ग स्थित राखा पुराना अस्पताल भवन के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए यूसील अस्पताल, जादूगोड़ा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। कुछ महिलाओं के हाथ में फ्रैक्चर होने की भी सूचना है。 यह भी पढ़ें- मोहनपुर : बोलेरो की टक्कर से बच्ची गंभीरघायलों की जानकारी मुसाबनी के बदिया गांव की निवासी हैं महिलाएं घायल महिलाओं ने बताया कि वे सभी मुसाब...