घाटशिला, मार्च 10 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका में विकास के बड़े-बड़े दावे भले ही जनप्रतिनिधि करें, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। सबसे बुरी स्थिति पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकांटा गांव से बूटगोड़ा तक की करीबन 10 किलोमीटर सड़क का हाल बेहाल है। बीते 20 साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क तो बनी, लेकिन एक साल भी नहीं टिकी। क्षेत्र की करीबन 10 हजार आबादी को जोड़ने वाली इस सड़क से आदिवासी बहुल गांव के लोग परेशान है। इस बाबत भाजपा नेता लव सरदार कहते हैं सड़क पर नुकीले पत्थर निकल आए हैं। लोग रोजाना आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल से घर व घर से स्कूल आने को विवश हैं। आलम यह है कि ममता वाहन समेत कोई वाहन गांव तक जाने से घबराती है कि कोई अनहोनी न हो जाए। सड़क से गुजरते वक्त लोग मारंगबुरू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.