अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। स्पिक मैके के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों की स्वर लहरियों का जादू छाया रहा। 49 वर्षों से भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय संगीत के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पिक मैके के तत्वावधान में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सरोद वादक पंडित पार्थो सारथी और प्रख्यात तबला वादक आशीष पॉल की मनमोहक स्वर लहरियों, राग, अहीर, भैरव व वसंत मुखारी धुन सुना कर समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मोहित कर दिया। उप प्रधानाचार्य सोमवीर...