नैनीताल, फरवरी 22 -- भीमताल, संवाददाता। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपाइयों और लोगों ने मल्लीताल से रैली और कलश यात्रा निकाली। वक्ताओं ने सभी से संगठित होकर चलने की अपील की। सम्मेलन की शुरुआत में महिलाओं ने हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली और कैंचुला देवी मंदिर से जल भरा। मुख्य अतिथि कथावाचक गौरांग रघु, भगवान कार्की, पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल, विधायक राम सिंह कैड़ा, जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता ने सभी से संगठित होकर रहने की अपील की। कहा, जब सब एक होंगे, तभी सब मजबूत रहेंगे। पद्मश्री डॉ. मठपाल ने कहा, हम सभी को जात-पात को भूलकर एक होना होगा। जिला मंत्री मनोज भट्ट ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड का प्रजात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.