सहारनपुर, फरवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रामूपुर में संत गुरु रविदास शोभयात्रा के दौरान बिजली के खंबे पर लगाए गए जातीय स्लोगन लिखा बोर्ड को पुलिस ने उतरवा दिया। इसे लेकर समाज के लोगों ने आक्रोश जताया। देर रात पुलिस ने उन्हें शांत किया। देवबंद कोतवाली राजूपुर पुलिस चौकी स्थित गांव रामूपुर में रविवार रात गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गांव के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान किसी ने बिजली के खंबे पर जातीय स्लोगन लिखा बोर्ड लगा दिया। कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी संपत्ति का हवाला देते हुए रात में ही बोर्ड को उतरवा दिया। इस दौरान बोर्ड हटवाए जाने पर ग्रामीणों की पुलिस के साथ खासी नोकझोंक भी हुई। पूर्व प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड लगाने को लेकर मामला हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.