मेरठ, मई 11 -- मिशन-2027 में जुटी भाजपा संगठन और सरकार ने प्रदेश की सियासत में अपनी मजबूत पकड़ और जातीय समीकरणों को साधा है। तमाम आंतरिक शिकायतों और स्थानीय स्तर पर नाराजगी की खबरों को पीछे छोड़ते हुए डॉ. सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में प्रमोट कर सरकार और संगठन में उनके दबदबे को स्पष्ट कर दिया है। वैसे राज्य मंत्री से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने वाले वे मेरठ के पहले मंत्री हैं। सोमेंद्र तोमर के इस प्रमोशन के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरणों पर पकड़ माना जा रहा है। भाजपा संगठन ने मिशन 2027 और क्षेत्रीय चुनौतियों को देखते हुए सोमेंद्र तोमर पर दांव खेला है। गुर्जर समुदाय के साथ-साथ युवाओं में उनकी पैठ संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि जातीय समीकरण के हिसाब से वोट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.