जातीय रंजिश में बोलेरो चढ़ाने से युवक की मौत, साथी गंभीर, भीड़ ने ढाई घंटे जाम रखा अलीगढ़ मार्ग
अमरोहा, जून 24 -- जातीय रंजिश को लेकर खड़गवंशी बिरादरी के युवक व उसके साथी को मंगलवार शाम रहरा थाना क्षेत्र के लिंक मार्ग पर बोलेरो से कुचल दिया गया। युवक की मौत हो गई जबकि, उसके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना से आक्रोशित परिजनों व समाज के लोगों ने अलीगढ़ मार्ग पर शव रखकर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाते हुए हंगामा किया। सर्किल के आला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर मंगलवार देर रात जाम खुलवाया। दलित समुदाय के बोलेरो चालक समेत उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा बोलेरो सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथों में डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना से क्षेत्र में जातीय तनाव बना हुआ है। पुलिस आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.