रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। शैक्षणिक संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ सशक्त यूजीसी समता विनियम लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजभवन मार्च निकाला गया। ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के आह्वान पर आयोजित यह मार्च रांची विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन से राजभवन तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मार्च को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नीतीश ने आरोप लगाया कि दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदायों के छात्रों के साथ संस्थानों में सुनियोजित भेदभाव हो रहा है। परीक्षा, इंटरव्यू और नामांकन में उन्हें अनुचित तरीके से वंचित किया जाता है। वहीं, जेएनयू के छात्र नेता मणिकांत पटेल ने कहा कि यह लड़ाई उस मानसिकता के खिलाफ है, जो जाति के आधार पर योग्यता तय करती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यूजीसी समता विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.