रांची, अप्रैल 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष जातीय जनगणना को पूरा किए बिना परिसीमन की किसी भी कोशिश को कतई स्वीकार नहीं करेगा। उनकी पार्टी हमेशा से ही महिलाओं की भागीदारी की पक्षधर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय कांग्रेस की पहल को ही जाता है। 2023 में लाया गया महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस के पूर्ण समर्थन से ही सर्वसम्मति से पारित हुआ था, लेकिन इसे अब तक लागू न करने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिना परिसीमन के लागू हो: अमनदीप कौर लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आगे कहा कि सरकार ने उस समय ...