रांची, अप्रैल 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। मूलवासी सदान मोर्चा की बैठक शनिवार को रांची के एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और अधिकारों को लेकर बड़े फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जातीय जनगणना, परिसीमन, लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में वृद्धि, ओबीसी आयोग की अनुशंसाओं को लागू कराने, साथ ही स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दों पर गांव-गांव जाकर जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत रविवार को बेड़ो से की जाएगी। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड में मूलवासी सदानों के अधिकारों की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के आधार पर परिसीमन होना चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि वर्ष 2029 में चुनाव तभी कराया जाए, जब लोकसभा सीटें 14 से बढ़ाकर 28 की जाएं ...