बिहारशरीफ, मार्च 12 -- जातीय जनगणना: कोषांगों का गठन, कर्मियों का प्रशिक्षण 16 से शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश में 15 साल बाद हो रही जातीय जनगणना की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ ली है। पटना में प्रशिक्षण के बाद अब जिला में जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जनगणना को लेकर कोषांग का गठन किया गया है। एडीएम को जिला जनगणना अधिकारी सहित चार लोगों को शामिल किया गया है। वहीं, अनुमंडल स्तर पर भी कोषांगों का गठन किया गया है, जिसमें एसडीओ व डीसीएलआर को शामिल किया गया है। सभी बीडीओ व नगर निकायों के कार्यपालक अधिकारी को चार्ज पदाधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा पहले चरण में 16 से 18 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.