गया, मई 2 -- केसपा गांव में वैशाख पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विप के सभापति अवधेश नारायण सिंह मां तारा देवी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा गांव भ्रमण करते हुए भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। शोभायात्रा के बाद आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह, प्रो. सुरेश चंद्र, हिमांशु शेखर, पूर्व जिप सदस्य सत्येंद्र नारायण, मुकेश शर्मा, अमिताभ कुमार, प्रो. गिरजेश नंदन व जैनेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बुद्ध पूर्णिमा, निकली भव्य शो...