नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जाति की जड़ता समाज को बांटती है, जबकि साझा आस्था और संस्कृति लोगों को एक सूत्र में पिरोती हैं। उन्होंने अयोध्या के दीपोत्सव को सामाजिक एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण बताया। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में समाज के अलग-अलग वर्गों की समान उत्साह और श्रद्धा के साथ भागीदारी होती है। योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जातीय विभाजन को राजनीति का आधार बनाने वाली सरकारों ने समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति की उपेक्षा की। उनके मुताबिक, डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरुआत कर इस सोच को बदला और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदल दिया।सांस्कृतिक विरासत से एकता मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य संतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र...