रांची, अगस्त 17 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसले में कहा है कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने में हुई प्रशासनिक गलती का नुकसान किसी योग्य अभ्यर्थी को नहीं दिया जा सकता। अदालत ने जेपीएससी को चंचला कुमारी की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 में एससी वर्ग के तहत उम्मीदवारी पर पुनर्विचार कर राज्य सरकार को नियुक्ति की अनुशंसा करने का निर्देश दिया है। पूरी प्रक्रिया आठ सप्ताह में पूरी करनी होगी, जबकि सरकार को अनुशंसा मिलने के चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना होगा। जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ ने माना कि यह त्रुटि अधिकारी की थी और योग्य उम्मीदवार को इससे वंचित नहीं किया जा सकता। चंचला कुमारी ने जेपीएससी की परीक्षा में प्रारंभिक और मुख्य दोनों चरण सफलतापूर्वक पास किए थे। मुख्य परीक्षा में उन्हें 590 अंक मिले, जबक...