मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गोंड के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जाति प्रमाण पत्र जारी करने में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। गोंड महासभा के लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश, अवैध वसूली, धमकियों, फर्जी शिकायतों और अफवाहों के माध्यम से गोंड जनजाति के वैध जाति प्रमाण पत्र जारी करने में बाधा डाली जा रही है। गोंड महासभा ने इस कार्य में शामिल एक संगठित गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। विजय बहादुर गोंड ने कहा कि गोंड समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जानब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.