गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। धुरिया समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गोंड के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को तहसीलदार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि गोला तहसील क्षेत्र में गोंड धुरिया समाज के हजारों लोग निवास करते हैं। कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद गोंड धुरिया जनजाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे समाज के छात्र-छात्राएं आरक्षण सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।शिव शंकर गोंड ने कहा कि 22 जून को जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को लिखित निर्देश जारी कर जाति प्रमाण पत्रों का जांच के बाद समयबद्ध तरीके से निर्गत करने के आदेश दिए थे, लेकिन ग...