कन्नौज, मार्च 10 -- तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा तहसील में मंगलवार की दोपहर खटिक समाज के दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन पर चक जाति के प्रमाण पत्रों को जबरन खारिज करने के आरोप लगाए।कमल राज लोकहित वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चक समाज के दर्जनों लोग तिर्वा तहसील पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र चक ने बताया कि तहसील क्षेत्र के लेखपाल चक समाज से संबंधित सभी जाति प्रमाण पत्रों को जबरन खारिज कर रहे हैं। करीब एक घण्टे तक चले प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। मामले में एसडीएम तिर्वा ने बताया उक्त प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.