मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा इकाई के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गोंड के नेतृत्व में रविवार को भीटी में बैठक हुई। बैठक के दौरान गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने एवं शासनादेश की अवहेलना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। समय रहते जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर तहसील और कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गोंड ने कहा कि तहसीलों में गोंड जाति (अनुसूचित जनजाति) के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने में विगत दो माह से अनावश्यक विलंब एवं हीलाहवाली की जा रही है। इस संबंध में गोंड समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा कई बार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी व एडीएम मऊ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.