गाजीपुर, सितम्बर 5 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। गोंड जाति को जाति प्रमाण पत्र बनाने के क्रम में तहसीलदार महेंद्र बहादुर मुहम्मदाबाद ने शेरपुर में जांच की। उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता कर जानकारी ली। कहा कि जिनका सही पाया जायेगा उनका जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। गोंड समाज के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र गोंड ने कहा कि सोमवार को सारे साक्ष्य लगाकर तहसीलदार कार्यालय के यहां पेश किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि एक जांच कमेटी बनायी जाए जिसमें समाज के कुछ लोगों को सदस्य बनाया जाये। ये लोग गांव-गांव जाकर जांच-पड़ताल करेंगे और जिनका सही पाया जायेगा उनका जाति प्रमाण जारी किया जाएगा। इस बात पर तहसीलदार ने सहमति जताई और कमेटी का गठन करने को कहा। इस मौके पर पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, स्थानीय लेखपाल प्रशांन्त सिंह, अखिलेश सहित काफी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.