रांची, अगस्त 26 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर सख्ती बरती जाएगी। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के जरिए दाखिला लेने की शिकायतों और विवादों को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने नई व्यवस्था तैयार की है। इसके तहत दाखिले से पहले ही छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। रिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी दाखिले के दौरान छात्रों के जाति प्रमाणपत्र और संबंधित दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच करेगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर छात्र को अस्थायी दाखिला मिलेगा। इसके बाद संबंधित छात्र के जाति प्रमाणपत्र को उसके जिले के उपायुक्त (डीसी) कार्यालय भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- NEET : नीट में 258 मार्क्स पर मिली MBBS सीट, किस मेडिकल कॉलेज की ...