अमरोहा, जनवरी 29 -- हसनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष पर क्षेत्र के गांव नगलिया मुंशी में बुधवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में एकजुट होकर समाज को नई दिशा देने की अपील करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर राष्ट्र हित में एकजुट होने का आह्वान किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब हम अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहें। उन्होंने सामाजिक समरसता पर विशेष बल देते हुए कहा कि जाति-पाति के भेदभाव को भुलाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना ही आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को धार्मिक कर्तव्य बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे...